P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरइंदिरा नगर में अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बन रहे...

इंदिरा नगर में अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बन रहे मकान का निर्माण रोका गया

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव): इंदिरा नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आमजन की शिकायत और मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण विभाग की टीम मौके पर पहुँची और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।मकान की छत डालने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन समय रहते टीम ने पहुँचकर आवश्यक सामग्री जप्त की और निर्माण रुकवाया। साथ ही, मकान मालिक को सड़क पर रखे रेता-गिट्टी हटाने के निर्देश भी दिए गए।इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिक्रमण विभाग के प्रभारी मनेन्द्र सिंह ने किया। उनके साथ अजय कुशवाहा, रंजीत खटीक और अब्दुल नसीम भी उपस्थित रहे। विभाग की टीम ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि आगे से इस तरह के अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मिडिया द्वारा लगातार अवैध कब्जे और अवैध रूप से मकान निर्माण की खबरें चैनल और अख़बार में प्रकसित कर नगर निगम के बड़े अधिकारियो तक सुचना पहुँचने का कार्य किया जाता रहा है जब मिडिया द्वारा नगर निगम कमिश्नर को फोन.में रविवार की दोपहर में सुचना दी गई तो तत्काल नगर निगम अतिक्रमण विभाग की टीम भेज काम रोक देने मौक़े पर सामान की जाप्ति बनाई गई

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट