P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधार्मिक स्थलों पर हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा से लेकर नशामुक्ति तक...

धार्मिक स्थलों पर हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा से लेकर नशामुक्ति तक दी जानकारी

झाबुआ,नावेद रजा/खबर डिजीटल/ जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर रक्षा सखी टीम द्वारा मंगलवार को जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों—मनकारेश्वर मंदिर, शंकर मंदिर तथा श्री सत्य नारायण मंदिर (राधाकृष्ण मार्ग) पर आयोजित हुए।कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं और बच्चों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इनमें आपातकालीन सेवा डायल 112 का उपयोग, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की प्रेरणा, यातायात नियमों का पालन और वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।इसके साथ ही प्रतिभागियों को नशा करने के दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया तथा साइबर ठगी से बचाव हेतु साइबर एडवाइजरी और हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी साझा की गई। अभिभावकों को भी सतर्क करते हुए बच्चों को नदी, नालों और कुओं से दूर रखने की अपील की गई।रक्षा सखी टीम का कहना है कि इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर, सजग और जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।

1000598177
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट