P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशईद-ए-मिलादुन्नबी 2025: 5 सितंबर को मनाया जाएगा जश्न-ए-विलादत

ईद-ए-मिलादुन्नबी 2025: 5 सितंबर को मनाया जाएगा जश्न-ए-विलादत

ईद-ए-मिलादुन्नबी 2025

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजीटल/ ईद-ए-मिलादुन्नबी 2025: बरोज़ इतवार को रबीउल अव्वल का चांद दिखाई देने की शहादत मिली है। इस हिसाब से 25 अगस्त को 2 रबीउल अव्वल है। मुस्लिम पंच सदर सलमान निज़ामी ने बताया कि इस्लामी तारीख़ के मुताबिक़ आगामी 5 सितंबर 2025, बरोज़ जुमे को 12 रबीउल अव्वल होगी। इसी दिन सरवर-ए-क़ायनात हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की विलादत का जश्न ईद-ए-मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की कि जश्न-ए-विलादत के मौक़े पर अमन, भाईचारे और एकता का पैग़ाम फैलाएँ।

ईद-ए-मिलादुन्नबी, ईद मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिसे “मिलाद” (जन्म) कहा जाता है, और यह इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर थे। यह पर्व रबी-अल-अव्वल महीने के 12वें दिन मनाया जाता है और दुनिया भर के मुसलमान इसे खुशी और चिंतन के साथ मनाते हैं.यह त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लाम में अंतिम पैगंबर माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट