P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर हुई चोरी के...

कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर हुई चोरी के मामले का किया खुलासा

कटनी -( *सौरभ श्रीवास्तव* )🖊️गांधीगंज क्षेत्र में 17 अगस्त को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल जैन के सूने घर में हुई लाखों की चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर और नगदी बरामद कर ली है, जबकि मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटा अब भी फरार हैं।घटना का विवरणफरियादी अनिल जैन ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित रिश्तेदारी में सागर गए रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली।पुलिस की जांचवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और सायबर टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्धों की रैकी करते हुए तस्वीरें सामने आईं।संदिग्धों की गतिविधियों का पीछा करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी गांधीगंज वारदात से पहले शहर के सिल्वर टॉकीज के पास एक होटल में ठहरे थे।मुखबिर तंत्र और सायबर सेल की मदद से सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने सागर और दमोह में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपीराजेश विश्वकर्मा पिता कीरथ विश्वकर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी कछियाना मोहल्ला सागरदेवी लड़िया पिता फागू लड़िया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम केवलारी, थाना केसली, जिला सागरसुरेन्द्र लाल अहिरवार पिता मुकुन्दी लाल अहिरवार, उम्र 59 वर्ष, निवासी नया बाजार, दमोहशुभम उर्फ गोलू सोनी पिता मदन गोयल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सदर बाजार, सागरफरार आरोपीअर्चना विश्वकर्मा (पत्नी, आरोपी राजेश की)आरोपी का बेटादोनों चोरी का हिस्सा लेकर फरार हैं।बरामदगीपुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम जब्त की है।पुलिस टीम की भूमिकापुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों — जिनमें सायबर सेल प्रभारी रूपेन्द्र सिंह राजपूत व अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे — ने इस सफलता को अंजाम दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट