P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में चाकूबाजी की वारदात24 वर्षीय युवक आदित्य मिश्रा की निर्मम हत्या,...

कटनी में चाकूबाजी की वारदात24 वर्षीय युवक आदित्य मिश्रा की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

कटनी/🖊️ बीती रात करीब 2:30 बजे रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे वार्ड में चाकूबाजी की दर्दनाक वारदात सामने आई। 24 वर्षीय युवक आदित्य मिश्रा को आरोपियों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।शहर में पिछले कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। हाल ही में सिटी चौपाटी क्षेत्र में भी तीन युवकों की हत्या की वारदात हुई थी और अब चौबे वार्ड में यह दूसरी बड़ी घटना हो गई है।लगातार बढ़ रही घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल रंगनाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट