भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, आयोग के अध्यक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के बाद कहा कि “पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर हम सभी ने एक सर्वदलीय संकल्प पारित किया है। आज की बैठक में सभी दलों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया गया है।”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वदा लिए बैठक के बाद कहा कि हम सभी एकमत है और सभी चाहते हैं कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जो मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है उसमें 13% को लेकर भी जल्द से जल्द निर्णय आ जाए ताकि सभी बच्चों को आयु सीमा खत्म होने के पहले लाभ मिल सके।

बैठक में मौजूद सभी दलों ने एकमत होकर यह सुनिश्चित किया कि पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकारों की रक्षा की जाएगी और उनके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री की इस पहल को प्रदेश की राजनीति में एक अहम और सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिसमें सभी दलों की भागीदारी ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।


