P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआराणापुर में लोकायुक्त की कार्रवाई: ग्राम रोजगार सहायक 1250 रुपये रिश्वत लेते...

राणापुर में लोकायुक्त की कार्रवाई: ग्राम रोजगार सहायक 1250 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

ग्राम रोजगार सहायक रिश्वतखोरी में धराया

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ग्राम डिग्गी, तहसील राणापुर, जिला झाबुआ में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रोजगार सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, आवेदक कमल सिंह निंगवाल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम डिग्गी ने अपने पुत्र पवन सिंह निंगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत डिग्गी के रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी पचाहा ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में ₹1600 की रिश्वत की मांग की।आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त संगठन इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश साहा को की। शिकायत के सत्यापन के बाद 28 अगस्त 2025 को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजगार सहायक को आवेदक से ₹1250 रिश्वत राशि लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, बन्देमोहन सिंह बिष्ट एवं मनीष माधुर शामिल रहे।

1000610472
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट