P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबाबू मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ...

बाबू मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

ठेकेदार से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ नर्मदापुरम के ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल द्वारा रिश्वत की शिकायत के आधार पर आज महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही में 58 वर्षीय पवन सक्सेना, वरिष्ठ लेखा लिपिक, लोकनिर्माण विभाग, नर्मदापुरम को आवेदक ठेकेदार से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल ने अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल, दुर्गेश राठौर के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि उनके एफडी एवं जमा राशि 3 लाख 46 हजार रुपये को वापस करने के बदले में 12 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग पवन सक्सेना वरिष्ठ लेखा लिपिक, लोकनिर्माण विभाग, नर्मदापुरम द्वारा की जा रही हैं।

लोकायुक्त की टीम को आवेदक अवधेश कुमार पटेल की शिकायत का सत्यापन करने और सही पाए जाने पर ट्रैप कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया। जिसके बाद आज आरोपी को रंगेहाथ पकडा गया। लोकायुक्त ट्र्रैपदल में डॉ आर.के.सिंह, डीएसपी निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक गौरव साहू, आरक्षक यशवंत पटेल एवं चालक अमित विश्वकर्मा शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट