P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपेटलावद पुलिस की बड़ी सफलता:वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन...

पेटलावद पुलिस की बड़ी सफलता:वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइकिलें जप्त

पुलिस की सूझबूझ से वाहन चोरी करने वाले सलाखों के पीछे

पेटलावद, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।दिनांक 25 अगस्त को ग्राम बड़ी देहंडी से दो मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पेटलावद सब्ज़ी मंडी के पीछे स्थित एक खंडहर मकान पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल तीन मोटरसाइकिलें—दो चोरी गईं व एक बिना नंबर की—कुल कीमत लगभग ₹1.90 लाख की जप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महंगी मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें सस्ते दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। एक मोटरसाइकिल की चोरी की पुष्टि थाना राणापुर में दर्ज प्रकरण से भी हुई है।

आरोपी के नाम –1. संजयसिंह पिता मांगुसिंह पंवार (27 वर्ष)2. पप्पु उर्फ पियुष पिता रमेश सिसोदिया (23 वर्ष)3. एक बाल अपचारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री निर्भयसिंह भूरिया के साथ उप निरीक्षक महेश भामदरे, सउनि लाखनसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक पवन, आरक्षक रवि, मुकेश, रविन्द्र व मोतीलाल की अहम भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट