Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशराणापुर:दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व की हुई शुरुआत-मंत्रोचार के साथ की...

राणापुर:दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व की हुई शुरुआत-मंत्रोचार के साथ की गई मंगल कलश स्थापना

पुर्व कैबिनेट मंत्री गुरुदेव के दर्शन करने पहुंचे

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ 28 अगस्त से दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व की शुरुआत हुई राणापुर में इस वर्ष तपस्वी मुनि सुमंत्र सागर जी महाराज का चातुर्मास चल रहा है महाराज जी के सानिध्य में इस महान दसलक्षण पर्व की शुरुआत हुई प्रात काल मंत्रोचार के साथ मंगल कलश की स्थापना की गई भगवान महावीर को पांडूशीला पर विराजमान किया गया अभिषेक शांतिधारा की गई। नित्य नियम पूजन की गई आज की पूजन का लाभ रमेशचंद जी केश्रीमल जी अग्रवाल परिवार ने लिया। शाम को सामयिक पाठ, भक्तांबर पाठ, आरती भक्ति की गई।

जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान पहले दिन 100 अर्घ चढ़े

पूज्य गुरुदेव 108 सुमंत्रसागर जी महाराज के सानिध्य में जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर की में चल रहा है आज उत्तम क्षमा के पर्व पर जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान की पूजन की गई जिसमें भगवान के 1008 नाम के अर्घ प्रतिदिन चढ़ाई जाएंगे इसमें आज उत्तम क्षमा के पर्व पर 100 अर्घ चढ़ाए गए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरुदेव के दर्शन करने पहुंचे

दस लक्षण महापर्व के पहले दिन राणापुर मे विराजमान आचार्य गुरुवर सुनील सागर जी महाराज के परम शिष्य तपस्वी मुनि 108 श्री सुमंत्र सागर जी महाराज के दर्शन लाभ हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता दर्शन करने पहुंचे पूज्य गुरुदेव ने भूरिया को मांगलिक सुनाया। गुरुदेव के द्वारा कांतिलाल भूरिया को रक्षा सूत्र भी बांधा गया इस दौरान अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के द्वारा कांतिलाल भूरिया का बहुमान किया गया, इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन एम अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मयंक गोयल उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट