P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 7 लोग घायल

बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 7 लोग घायल

बुजुर्ग की नाक नोची, मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

बड़वानी, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ शहर में आवारा कुत्तों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में हुए हमलों में 7 लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग की नाक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि 8 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।नवलपुरा में बुजुर्ग पर हमलानवलपुरा क्षेत्र में सुबह आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग को उस समय घेर लिया जब वे लोगों को बचाने के लिए कुत्तों को दौड़ा रहे थे। हमले में उनकी नाक बुरी तरह फट गई। घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

रमकुलेश्वर में बच्ची पर हमला

रमकुलेश्वर इलाके में 8 साल की बच्ची किराने का सामान लेने जा रही थी तभी कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया, लेकिन उसके हाथ-पैर पर गहरी चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मदद न मिलती तो बच्ची की जान पर बन सकती थी।

नेमिनाथ कॉलोनी में महिला घायल

नेमिनाथ कॉलोनी में भी एक दंपत्ति पर कुत्तों ने हमला कर दिया। पीछे से झुंड ने महिला को गिरा दिया, जिससे दोनों पति-पत्नी को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाकर कुत्तों को भगाया।

नगरपालिका पर लापरवाही के आरोप

इन घटनाओं के बाद नगर पालिका को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। विपक्ष के नेता राकेश सिंह जाधव ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन का दावा – अभियान जारी

नगरपालिका की सीएमओ सोनाली शर्मा ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम जारी है और शिकायत मिलते ही टीम मौके पर भेजी जा रही है।शहर में दहशत, ठोस कदम की मांग। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। कई बस्तियों में लोग घर से बाहर निकलने में भी हिचक रहे हैं। नागरिकों ने नगर पालिका से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट