भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश शासन ने वित्त विभाग की गतिविधियों में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के लिए पीएमयू (PMU) का गठन किया है। इस उद्देश्य से वित्तीय परामर्श सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी KPMG को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, पीएमयू के प्रमुख दायित्वों में बजट प्रक्रिया, उससे संबंधित विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार करना, बजट मैनेजमेंट और ऋण प्रबंधन (Debt Management) से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल होंगी।
बजट मैनेजमेंट हेतु कार्य-दल में पी. के. श्रीवास्तव – अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग, मनोज जैन – अपर संचालक, कार्यालय आयुक्त संस्थागत वित्त मप्र, राजेश सिंह – अपर संचालक एवं वित्तीय सलाहकार, जनसंपर्क विभाग, मप्र, संजीव चौहान – संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, विवेक कुमार धर – उप सचिव, मप्र शासन, वित्त विभाग को रखा गया है।
ऋण प्रबंधन (Debt Management) हेतु कार्य-दल में डॉ. अविनाश कुमार त्रिपाठी – अपर सचिव, मप्र शासन, वित्त विभाग, आशीष नंदनवार – उप सचिव (DMC), वित्त विभाग, पुष्कर हिवरे – अपर सचिव (DMC), वित्त विभाग, नितिन वाघमोरे – उप संचालक, कोष एवं लेखा, मप्र, बिष्णु दीक्षित – उप संचालक, कोष एवं लेखा, मप्र, अभय श्रीवास्तव – उप संचालक, वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली मप्र को रखा गया है।
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया कि इन कार्य-दलों का उद्देश्य बजट प्रबंधन और ऋण प्रबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। आगामी बैठकों में KPMG की सलाहकार भूमिका भी शामिल होगी।


