भोपाल/खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के दौरे पर थे। इस दौरान शिवराज सिंह ऊर्जा और उत्साह से लबरेज़ नज़र आए। पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। इसी कड़ी में जब शिवराज सिंह खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे तो युवाओं का जोश देखने लायक था।
युवाओं से बातचीत के बाद शिवराज सिंह खुद भी मैदान में उतर आए और एसआईटी कॉलेज से लेकर आरटीओ दफ्तर तक युवाओं व स्कूली बच्चों के साथ लगभग दो किलोमीटर तक साइकिल चलाकर सबको यह संदेश दिया कि, “मन में रखो एक ही सपना, स्वस्थ बनाना है भारत अपना”।


