P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसाइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश

साइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में चलाई साइकिल | युवाओं संग दिया फिट इंडिया का संदेश

भोपाल/खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के दौरे पर थे। इस दौरान शिवराज सिंह ऊर्जा और उत्साह से लबरेज़ नज़र आए। पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। इसी कड़ी में जब शिवराज सिंह खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे तो युवाओं का जोश देखने लायक था।

युवाओं से बातचीत के बाद शिवराज सिंह खुद भी मैदान में उतर आए और एसआईटी कॉलेज से लेकर आरटीओ दफ्तर तक युवाओं व स्कूली बच्चों के साथ लगभग दो किलोमीटर तक साइकिल चलाकर सबको यह संदेश दिया कि, “मन में रखो एक ही सपना, स्वस्थ बनाना है भारत अपना”।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट