भोपाल/बैतूल, खबर डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने बैतूल जिले की नई जिला पदाधिकारी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। इस सूची में कुल 23 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, राजेन्द्र मालवीय, जगदीश पवार, देवीसिंह ठाकुर, रश्मि साहू, नरेंद्र गढेकर, इंद्रपाल पुण्डे, नरेश फाटे और कांतिलाल यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कमलेश सिंह, कृष्णा गायकी और डॉ. महेंद्रसिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा, भैयालाल इरपचे, वर्षा गढेकर, संजय सूर्यवंशी, उर्मिला उइके, रोशनी विशाल ठाकुर, सानू सुनील भलावी, लता प्रमोद घाटे और सुनीता बेले को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
अतीत पवार को कार्यालय मंत्री, सुधा चंद्रा को सह कार्यालय मंत्री, दीपक सलूजा को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश राठौर को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैतूल भाजपा की नई टीम के गठन से बैतूल जिले में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से जिले में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।


