P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबेटियों ने अपने ही मां को किया घर से बेदखल, मंदिर के...

बेटियों ने अपने ही मां को किया घर से बेदखल, मंदिर के बाहर रोती बुजुर्ग मां ने बताया ये बात

पिपलियामंडी/ खबर डिजिटल। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पिपलियामंडी से सामने आया है। यहाँ अयोध्या बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रोती-बिलखती मिली। स्थानीय लोगों ने जब वजह पूछी तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला।

बुजुर्ग महिला ने अपना नाम कमला बाई पति रामलाल धनगर, उम्र 80 वर्ष, निवासी भाटखेड़ी रोड, मनासा बताया। उन्होंने पुलिस और लोगों को बताया कि उनकी दो बेटियाँ हैं— दुर्गा पति बाबूलाल धनगर (उम्र 60 वर्ष), निवासी वार्ड 8, तलाई मोहल्ला, अयोध्या बस्ती, पिपलियामंडी
ललिता पति राजू उर्फ दिलीप धनगर, निवासी पुराना दशहरा मैदान, मल्हारगढ़

कमला बाई का आरोप है कि उनकी बेटियों ने मनासा स्थित मकान बेच दिया और रकम अपने पास रख ली। इसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। बेघर हुई यह महिला पिछले कुछ दिनों से कभी एक बेटी के यहाँ तो कभी दूसरी बेटी के यहाँ रह रही थीं, लेकिन कहीं भी उन्हें सही तरीके से नहीं रखा जा रहा था।

रविवार की सुबह जब वह मंदिर के बाहर अकेली बैठी रो रही थीं तो स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी धर्मेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मकान वास्तव में बेटियों ने ही बेचा था और अपनी मां को सहारा देने के बजाय लाचार छोड़ दिया।

इसके बाद पुलिस ने बड़ी बेटी दुर्गा धनगर को बुलाकर सख्त समझाइश दी और बुजुर्ग महिला को उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिवार को चेतावनी दी कि आगे से इस तरह की लापरवाही और दुर्व्यवहार न हो, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट