Aaj Ka Rashifal: राशिफल 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार/ ज्योतिषाचार्य पंकज नारायण के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ और उन्नति देने वाला रहेगा। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज का राशिफल –
मेष (Aries)
सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-सुविधा बढ़ेगी। सोचे काम पूरे होंगे। अतिथि आगमन का योग।
वृषभ (Taurus)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति का योग। पारिवारिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार।
मिथुन (Gemini)
दोस्तों और परिजनों से मुलाकात होगी। बातचीत लाभकारी रहेगी। विवाद से बचना होगा।
कर्क (Cancer)
परिवार या पड़ोस में विवाद की संभावना। कामकाज बनेगा। लाभकारी अवसरों को न गवाएं।
सिंह (Leo)
मेहनत से सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है। खर्च बढ़ सकता है। आलस्य छोड़ना लाभदायक होगा।
कन्या (Virgo)
सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। भाई से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
तुला (Libra)
व्यापार की योजनाएं बनेंगी। अतिथि आगमन होगा। जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आर्थिक समस्याएं हल होंगी।
वृश्चिक (Scorpio)
पराक्रम में वृद्धि। नए लोगों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी से बचें। मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius)
अपनों के कारण परेशानी हो सकती है। आय घट सकती है। कार्यों में बाधा। परिश्रम और खर्च अधिक होगा।
मकर (Capricorn)
दिन अनुकूल रहेगा। सोचे काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण चर्चा होगी। अतिथि आगमन और प्रसन्नता का योग।
कुंभ (Aquarius)
राजकीय कार्यों में सफलता। योजनाओं पर विमर्श। व्यर्थ की चिंता परेशान कर सकती है।
मीन (Pisces)
स्वास्थ्य में सुधार। नए समाचार मिलेंगे। व्यवसाय में प्रगति। मानसिक शांति और प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे।


