P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना उमड़ रही...

मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना उमड़ रही मरीजों की भीड़, इलाज कराने लगाना पड़ती है कतार,बदलते मौसम ने बिगाड़ा मिजाज

डिजिटल खबर.उमरियापान(अंकित झारिया):- मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और तपन तो रात में उमस और ठंडक ने मौसमी बीमारियों को बढ़ावा दे दिया है। बीमारियों के चलते उमरियापान शासकीय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सामान्य दिनों की तुलना में इस समय ओपीडी में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। वहीं डॉक्टरों के पास लगातार मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं।भर्ती वार्ड में भी बेड की कमी होने लगी है। कई मरीजों को बैठने की जगह तक नहीं मिल पा रही।

तेजी से बढ़ रहे मौसमी रोग:- मौसम परिवर्तन और हाल ही में हुई बरसात के कारण लोगों में बुखार, सर्दी-खांसी, पेटदर्द, आंखों में जलन, शरीर दर्द, डायरिया, उल्टी, मलेरिया, पीलिया, टायफाइड जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की संख्या भी अस्पताल में लगातार बढ़ रही है।मंगलवार को ओपीडी और आईपीडी में करीब चार सौ मरीज इलाज कराने पहुँचे। बरसात के बाद जगह-जगह जमा गंदा पानी और गंदगी संक्रमण का कारण बन रही है। यही वजह है कि डायरिया, मलेरिया और टायफाइड जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं।डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अस्थिरता और अस्वच्छ खान-पान ही इसके मुख्य कारण हैं।

इनका कहना है:- लोगों को इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जितना हो सके फास्ट फूड से परहेज करें। केवल स्वच्छ सब्जियों और शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें। घर और आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इन उपायों से मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है।ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग समय पर सतर्क हो सकें।:- बी. के. प्रसाद,बीएमओ उमरियापान

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट