P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी यातायात पुलिस का विशेष अभियान – स्कूली वाहनों पर कसी लगाम

कटनी यातायात पुलिस का विशेष अभियान – स्कूली वाहनों पर कसी लगाम

कटनी(✍️सौरभ श्रीवास्तव) –पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने आज स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान लगभग 15 से 20 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 06 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इन वाहनों पर बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं अन्य नियम विरुद्ध संचालन करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई और प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इसी दौरान मैजिक वैन क्रमांक MP-19-T-3418 का चालक दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस गंभीर उल्लंघन पर अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन को झिंझरी चौकी में सुपुर्द किया गया।यातायात पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट