कटनी (✍️सौरभ श्रीवास्तव)– गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर के 11 चिन्हित घाटों में कृत्रिम कुंडों का निर्माण कराया जा रहा है। इन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा।इस कार्य के लिए उपायुक्त शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके निर्देशन में गठित दल 140 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी निभाएगा।इन घाटों पर होंगे कृत्रिम कुंडगाटरघाट, पीरबाबा निवार नदी, हनुमान घाट, मोहनघाट, मसुरहा घाट, माईनदी, बाबा घाट, छपरवाह घाट, विलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी तट एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब। इन सभी स्थलों पर अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और 10-16 कर्मचारियों की टीम ड्यूटी पर तैनात रहेगी।कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में रहेगा विसर्जन पर प्रतिबंधमध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की गाइडलाइन के अनुरूप कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यहाँ निगरानी के लिए अलग-अलग प्रभारी एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।चलित सुसज्जित वाहन में नवाचारइस वर्ष एक विशेष नवाचार करते हुए घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चलित सुसज्जित वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वाहन में कृत्रिम कुंड बनाया गया है, जहाँ श्रद्धालु स्वयं पारंपरिक विधि से प्रतिमा विसर्जन कर सकेंगे। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों से एकत्र की गई प्रतिमाओं का निपटान भी किया जाएगा।नागरिकों से अपीलमहापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल चिन्हित कृत्रिम कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें, प्रतिबंधित तालाबों में विसर्जन से बचें और चलित वाहन का लाभ लेकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।
नगर के 11 विसर्जन घाटों में कृत्रिम कुंड निर्माण कार्य जारी, कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में विसर्जन प्रतिबंधित
सम्बंधित ख़बरें


