P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशयुवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें :मुख्यमंत्री डॉ मोहन...

युवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

"नौकरी नहीं, रोजगार दें" – मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल/ खबर डिजिल/ हमारे युवा बेहतर तकनीक का उपयोग करते हुए देश को आगे ले जाने का सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करें। राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ है। हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में पीएम उषा परियोजना के भूमिपूजन और दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान कही।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार हर संभव सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कृषि संकाय की पढ़ाई शुरू की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में सभी नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम आरंभ करने और विद्यार्थियों को आवागमन के लिए नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – MP National Teacher Award 2025: MP के 2 शिक्षक होंगे सम्मानित – Khabar Digital

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में 55 करोड़ से बनेगा आईटी रिसोर्स सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय परिसर में 55 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले आईटी रिसोर्स सेंटर, स्टूडियो, कन्वेंशन हॉल और इंक्यूबेशन सेंटर तथा एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट व कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पीएम मित्रा का निर्माण हो रहा है। हमारे किसानों द्वारा उत्पादित कपास की मांग दुनिया में है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। प्रदेश में रेडीमेड गारमेंट के नए उद्योग शुरू हों, इसके लिए दिल्ली में निवेशकों और उद्योग घरानों को आज चर्चा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भविष्य में मध्यप्रदेश के युवा फैशन डिजाइनिंग और रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में अग्रणी बनें, इसके लिए राज्य सरकार निश्चित कार्ययोजना बना रही है।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट