P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News: भाजपा पार्षद गीता सोनी सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष बनीं

Rewa News: भाजपा पार्षद गीता सोनी सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष बनीं

रीवा की सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष बनीं भाजपा की गीता सोनी

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी। सेमरिया नगर परिषद में भाजपा की पार्षद गीता सोनी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। भोपाल स्थित नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा उन्हें आगामी आदेश तक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले नगर परिषद अध्यक्ष रानी विश्वकर्मा के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। अब वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद गीता सोनी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद गीता सोनी ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस दायित्व के लिए भाजपा नेतृत्व और सेमरिया के पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट