P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBhopal Metro News: अगले महीने से भोपाल मेट्रो की शुरुआत, कोच निर्माण...

Bhopal Metro News: अगले महीने से भोपाल मेट्रो की शुरुआत, कोच निर्माण में आई तेजी

इस महीने से राजधानी भोपाल में मेट्रो चलने लगेगी...

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में लंबे समय से चल रही Bhopal Metro अगले महीने से शुरु होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेट्रो रेल लॉन्च करने (Bhopal metro launch date) की घोषणा कर दी है। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर आम जनता के लिए रवाना करेंगे।

एक कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के सभी क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। भोपाल में मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ भोपाल के पास मेट्रो और अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए BEML की इकाई का भूमि-पूजन हो चुका है।

यह भी पढ़ें –भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में यलो और ऑरेंज वार्निंग – Khabar Digital

बड़ी झील में शिकारे चलाए जाएंगे

भारतीय रेल के हाईस्पीड कोच भी इस कारखाने में बनाए जाएंगे। भोपाल को पर्यटन के क्षेत्र में भी एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब बड़ी झील में कश्मीर की तर्ज पर शिकारे चलाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर, जबलपुर और रीवा के लिए नए ग्रीन फील्ड हाइवे तैयार किए जा रहे हैं।

अगले महीन में भोपाल मेट्रो का काम पूरा होने की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार भोपाल वासियों को बहुत जल्द (अक्टूबर 2025 तक) मेट्रो ट्रेन की अनुपम सौगात दे देने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में यात्री मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। जनता से इसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। भोपाल मेट्रो ट्रेन का काम भी तेजी से जारी है। कुछ काम शेष रह गया है, जो डेढ़ से दो महीने में पूरे कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें –31 हजार 300 महिलाएं होंगी लाभांवित, 1000 करोड़ का होगा खर्च – Khabar Digital

भोपाल मेट्रो का टेस्ट रन चल रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल मेट्रो का टेस्ट रन चल रहा है। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) द्वारा भोपाल मेट्रो निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही कमिश्नर, मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) निरीक्षण के लिए आएंगे। कमिश्नर रेल सेफ्टी से अनुमति मिलते ही भोपाल मेट्रो ट्रेन का प्रायोरिटी कॉरीडोर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital

यह भी पढ़ें –युवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट