भोपाल/ खबर डिजिटल/ Madhya Pradesh Rain Alert:
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। कभी तेज बारिश तो कभी बारिश की बौछार पड़ रही है। मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मॉनसून सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट Orange Alert जारी किया है। राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बौछार के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश Heavy Rain का यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
MP Weather Update इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


