कटनी।(सौरभ श्रीवास्तव ✍️)नशा माफिया एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरही पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही श्री शैलेन्द्र सिंह यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।02-03 सितम्बर 2025 की दरमियानी रात, रेलवे स्टेशन पिपरिया कला (बरही) के पास दबिश दी गई, जहाँ ग्राम खिरहनी निवासी आरोपी बुद्ध राम कोल पिता सुनई कोल (उम्र 45 वर्ष) ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- आंकी गई है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी: बुद्ध राम कोल पिता सुनई कोल उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी जप्त मात्रा: 09 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत: लगभग ₹1,50,000/-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि. देवानंद शर्मा, प्रआर. अनिल ठाकुर, प्रआर. हरिशंकर तिवारी, आर. पूरन सिंह, आर. विवेक यादव, आर. गिरवर सिंह एवं आर. राजेश रंजन की प्रमुख भूमिका रही।
बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9.8 किलो अवैध गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


