कटनी.✍️(सौरभ श्रीवास्तव) सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा मरीजों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां 5 जिलों—कटनी, मैहर, उमरिया, पन्ना और दमोह—के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं उनकी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रही हैं।अस्पताल में कुल 4 एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन केवल 1 ही चालू हालत में है। बाकी तीन मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी हैं और मरम्मत के इंतजार में शोपीस बनी हुई हैं।मेनपॉवर की भी भारी कमीसिर्फ मशीनें ही नहीं, उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित रेडियोग्राफर और तकनीकी विशेषज्ञ भी अस्पताल में पर्याप्त संख्या में मौजूद नहीं हैं। नतीजतन, रोजाना एक्स-रे कराने पहुंचे करीब 100–150 मरीजों में से सिर्फ 60–70 का ही एक्स-रे हो पाता है। बाकी मरीजों को अगले दिन आने का कहा जाता है या फिर बिना जांच के लौटा दिया जाता है। मरीजों की बढ़ी परेशानीओपीडी पर्ची और जांच के लिए मरीजों को घंटों कतार में लगना पड़ता है।गंभीर मरीजों को भी कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।आर्थिक रूप से सक्षम लोग मजबूरी में निजी लैब्स में महंगा एक्स-रे करा लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के मरीज इलाज में देरी का शिकार हो रहे हैं।खासकर सड़क हादसों और आपातकालीन मामलों में एक्स-रे की आवश्यकता तुरंत होती है, लेकिन अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं इस जरूरत को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही हैं।
जिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था – 5 जिलों का दबाव, फिर भी एक्स-रे सुविधा ठप
सम्बंधित ख़बरें


