P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal 5 September 2025: जानें आपकी राशि का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: जानें आपकी राशि का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025:

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025:नमस्कार! खबर डिजिटल में आपका स्वागत है। आज के दैनिक राशिफल में हम आपको बताएंगे कि सितारे और ग्रह आज आपके भाग्य, करियर, सेहत और रिश्तों पर क्या असर डालने वाले हैं।

क्या आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आया है या किसी सतर्कता की है ज़रूरत?

जानिए अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) ज्योतिषाचार्य पं. शंकर नाथूराम के अनुसार जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल –

मेष –
सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृष –
उदर विकार हो सकता है। भावुकता से बचें। लाभ कम, खर्च अधिक होगा। मूल्यवान वस्तु सम्हालकर रखे। पारिवारिक विवाद का सामना हो सकता है

मिथुन –
अपनों की मदद करके आप खुश रहेंगे। व्यवसायिक मामलों में विचार होगा। अतिथि आगमन होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कर्क –
पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। कोई ऐसी बात मालुम होगी। घरेलू कामकाज में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

सिंह –
अपूर्ण समाचारों पर गलत निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से कार्य करने में कष्ट हो सकता है। मांगलिक कार्य बनेगा।

कन्या –
प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आयेगी। मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति होगी। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है। वैवाहिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

तुला –
सुविधा की कमी से महत्वपूर्ण कार्य में मुश्किल होगी। भूमि भवन संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। सात्विक कार्य बनेंगे.

वृश्चिक –
बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है। कामकाजी यात्रा होगी। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे.

धनु –
अपने ही लोग उलझानें की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। प्रवास में उठाईगीरों से सावधानी रखें. मांगलिक कार्य बनेंगे.

मकर –
अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष का सुख मिलेगा.

कुंभ –
विवादास्पद मामले हल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलने का योग है।

मीन –
व्यवहारिक कार्यों में सावधानी बांछनीय। अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। साहस संयम रखकर कार्य करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट