भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से 11 जिलों के 17,500 किसानों से संवाद किया और अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कृषकों को सिंगल क्लिक से ₹20.6 करोड़ की राहत राशि उनके खातों में अंतरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा लक्ष्य संवेदनशील शासन और त्वरित राहत है। किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

राज्य सरकार अब तक वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को कुल ₹188.52 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को नुकसान की भरपाई से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा


