P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा में स्वास्थ्य से खिलवाड़ – बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन खुलेआम चल...

बड़वारा में स्वास्थ्य से खिलवाड़ – बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन खुलेआम चल रहे अस्पताल

कटनी/बड़वारा✍️सौरभ श्रीवास्तव– सूत्रों के अनुसार बड़वारा और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का गोरखधंधा जोरों पर है। बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन के लोग बाकायदा अस्पताल खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।शटर गिराकर होता है इलाजमुख्यालय में ही कई जगह ऐसे कथित अस्पताल खुले हैं जहाँ बिना डिग्री वाले लोग खुद को चिकित्सक बताकर मरीजों को भर्ती तक कर लेते हैं। कई जगह शटर गिराकर गुपचुप तरीके से मरीजों का इलाज होता है ताकि प्रशासन और आम जनता को भनक तक न लगे।बसाडी में आरोही दवा खाना का मामलाबस स्टैंड के पास खुले “आरोही दवा खाना” का संचालन महेंद्र कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है। होमियोपैथी की आड़ में यहाँ खुलेआम एलोपैथी इलाज हो रहा है। यही नहीं, यहाँ मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कर मोटी कमाई की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की ढुलमुल नीतिब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ढुलमुल नीति और मौन समर्थन के चलते इन अवैध प्रैक्टिशनरों की हिम्मत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शासन के आदेश साफ हैं कि बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी व्यक्ति चिकित्सा कार्य नहीं कर सकता और न ही अस्पताल संचालित कर सकता है, मगर बड़वारा में आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।जनअपेक्षा – कड़ी कार्रवाई की मांगलोगों का कहना है कि इन झोलाछाप डॉक्टरों के कारण मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन से जनअपेक्षा है कि तुरंत जांच कर इन अवैध क्लीनिक और अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट