P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 को करेंगे त्योंथर दौरा, देवतालाब की सभा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 को करेंगे त्योंथर दौरा, देवतालाब की सभा से किया ऐलान

रीवा देवतालाब की सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि वह 19 सितम्बर को त्योंथर आएंगे। पहले 17 सितम्बर का कार्यक्रम था लेकिन पीएम मोदी के दौरे के कारण तिथि बदली गई।

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवतालाब की सभा में ऐलान किया कि वह आगामी 19 सितम्बर को त्योंथर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले उनका कार्यक्रम 17 सितम्बर को था, लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इसी कारण अब वह 19 सितम्बर को त्योंथर पहुँचेंगे।

सभा में मुख्यमंत्री ने कहा – “मैं 19 तारीख को सिद्धार्थ भाई के यहाँ विधानसभा में आ रहा हूँ।” इस मौके पर उन्होंने मंच पर मौजूद त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज का करतल ध्वनि से अभिनंदन कराया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर त्योंथर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट