P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध कब्ज़े के खिलाफ अमाडी में चक्काजाम तहसीलदार बड़वारा को सौंपा ज्ञापन...

अवैध कब्ज़े के खिलाफ अमाडी में चक्काजाम तहसीलदार बड़वारा को सौंपा ज्ञापन की कार्यवाही की मांग,

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव– लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में ग्राम अमाडी में शनिवार को चक्काजाम आंदोलन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मनु नार्ला, रमा नार्ला, कान्हा नार्ला और मृणाली राव द्वारा अमाडी एवं बनहरा क्षेत्र की लगभग 20 एकड़ शासकीय भूमि, कोटवारी भूमि और निस्तार तालाब पर कब्ज़ा किया गया है। इसके अलावा आम रास्ते पर लोहे का गेट लगाकर ग्रामीणों का आना-जाना भी बाधित किया गया है।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख माँगें थीं कि अवैध गेट तत्काल हटाया जाए, कब्जाधारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो तथा राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित कर निष्पक्ष सर्वे कराया जाए।मौके पर पहुँचे तहसीलदार बडवारा श्रषी गौतम, थाना प्रभारी के.के. पटेल, आर.आई. राजू कोल एवं पटवारी गौस्मिन बानो ने जाँच में पाया कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध गेट लगाया गया है। प्रशासन ने गेट खुलवाने के साथ ही इसे तोड़ने के लिए नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया।प्रशासन की कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों ने सांकेतिक चक्काजाम समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर कब्ज़े नहीं हटाए गए तो आगामी 27 सितम्बर को अनुविभागीय अधिकारी कटनी के कार्यालय में ताला बंदी आंदोलन किया जाएगा।आंदोलन में श्रवण सोनी, सानूराय बाल्मीकि, इन्द्रजीत निषाद, छोटेलाल सिमौन्हा, बेनी पटेल, रामदास केवट, लोचा महाराज, विपिन राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट