कटनी ( ✍️सौरभ श्रीवास्तव) – नगर पालिक निगम कटनी में समयपाल के पद पर पदस्थ नरेन्द्र कुमार कनौजिया निवासी ग्राम छैघरा, कैलवारा खुर्द, जिला कटनी द्वारा अगस्त 2021 से लगातार अपने कर्तव्य पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कृत्य को स्वेच्छाचारिता का द्योतक मानते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने श्री कनोजिया को सूचना पत्र जारी करते हुए 7 दिवस के अंदर कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त श्री दुबे द्वारा जारी सूचना पत्र में समयपाल श्री कनोजिया को निर्धारित समयावधि पर उपस्थित नहीं होने पर सेवा ‘समाप्ति की एक पक्षीय कार्यवाही करेंगे हेतु सचेत किया है। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी समयपाल श्री कनोजिया कर्मचारी की होगी।
अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले समयपाल को निगमायुक्त ने जारी किया सूचना पत्र
सम्बंधित ख़बरें


