P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलालगांव में श्मशान घाट की बदहाली से नाराज ग्रामीण, सड़क पर अंतिम...

लालगांव में श्मशान घाट की बदहाली से नाराज ग्रामीण, सड़क पर अंतिम संस्कार की चेतावनी

रीवा/अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लालगांव में श्मशान घाट की बदहाली ने ग्रामीणों को नाराज़ कर दिया है। शुक्रवार को दो दर्जन से ज़्यादा ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँचे और प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे सड़क पर अंतिम संस्कार करने को मजबूर होंगे।

लालगांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि श्मशान घाट तक जाने का रास्ता नहीं है। शव ले जाने में बड़ी दिक्कत होती है और एंबुलेंस भी वहाँ तक नहीं पहुँच पाती।
ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक 12 फीट चौड़ा रास्ता, ज़मीन का समतलीकरण बाउंड्री वॉल, टिन शेड और बैठने के लिए कमरे की मांग रखी है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने लंबे समय से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अब उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर पंद्रह दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लालगांव चौराहे पर ही अंतिम संस्कार करेंगे। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। देखना होगा कि शासन- प्रशासन इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट