P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतKota MEMU Train: अब इन ट्रेनों में 8 की बजाय 12 डिब्बे...

Kota MEMU Train: अब इन ट्रेनों में 8 की बजाय 12 डिब्बे लगेंगे, ज्यादा यात्री करेंगे सवारी

कोटा, 10 सितम्बर 2025। कोटा मंडल Kota MEMU Train के यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा मंडल पर संचालित निम्नलिखित मेमू गाड़ियों में कोचों की संख्या को 8 से बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

इस निर्णय का उद्देश्य इन मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्रियों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे भीड़भाड़ में कमी आएगी एवं रेलयात्रा अधिक सहज और सुरक्षित हो सकेगी। कोच वृद्धि से इन गाड़ियों की यात्री वहन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विस्तृत सूची इस प्रकार है:

  1. गाड़ी सं. 11603/11604 – कोटा-बीना-कोटा मेमू
  2. गाड़ी सं. 61633/61634 – कोटा-बीना-कोटा मेमू
  3. गाड़ी सं. 61616/61615 – कोटा-नागदा-कोटा मेमू
  4. गाड़ी सं. 61614/61613 – कोटा-घाटोली-कोटा मेमू
  5. गाड़ी सं. 61624/61623 – कोटा-चौमहला-कोटा मेमू
  6. गाड़ी सं. 61621/61622 – कोटा-सवाई माधोपुर-कोटा मेमू
  7. गाड़ी सं. 06605/06606 – घाटोली-झालावाड़ सिटी-घाटोली मेमू
  8. गाड़ी सं. 19103/19104 – रतलाम-कोटा-रतलाम मेमू
  9. गाड़ी सं. 19109/19110 – कोटा-मथुरा-कोटा मेमू
  10. गाड़ी सं. 69159/69160 – बयाना-मथुरा-बयाना मेमू
  11. गाड़ी सं. 69157/69158 – बयाना-यमुना ब्रिज-बयाना मेमू

इन सभी गाड़ियों में अब 12 कोच लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले स्कूली छात्र, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी। यह निर्णय कोटा मंडल में यात्री सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यात्रियों से अपील है कि रेलयात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और अधिकृत टिकट के साथ ही यात्रा करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट