P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजानिए क्या है फ्री स्कूटी योजना: आज टॉपर स्टूडेंट्स को CM स्कूटी...

जानिए क्या है फ्री स्कूटी योजना: आज टॉपर स्टूडेंट्स को CM स्कूटी राशि का करेंगे वितरण

फ्री स्कूटी योजना: CM Mohan Yadav to Distribute Scooty Amount to 7,832 Topper Students in Madhya Pradesh

भोपाल/ खबर डिजिटल/ फ्री स्कूटी योजना: Free Scooty Yojana Madhya Pradesh के अंर्तगत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रदेश के 7832 टॉपर स्टूडेंट्स को स्कूटी राशि वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के 12वीं की परीक्षा में 7,832 स्कूल टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी राशि प्रदान की जायेगी।

फ्री स्कूटी योजना क्या है ?

फ्री स्कूटी योजना, MP Topper Students Scooty Scheme 2025 मध्य प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत राशि प्रदान किया जाता है। यह योजना प्रदेश मे निःशुल्क ई-स्कूटी/आईसीईएस योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से संचालित की जा रही हैं।

फ्री स्कूटी योजना में लाभ किसे मिलता है?

फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राऐं पात्र होते हैं जिन्होंने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12वीं में समस्त संकाय को शामिल कर अपनी शाला में नियमित परीक्षार्थी के रूप में टॉप किया हो।

फ्री स्कूटी योजना का नियम क्या है ?

Free Scooty Scheme Eligibility Rules बालिका विद्यालय की दशा में स्कूल की टॉपर एक बालिका को, बालक विद्यालय होने की दशा में एक टॉपर बालक को एवं को-एड स्कूल जिसमें बालक बालिकाएं दोनों अध्ययनरत हों की दशा में स्कूल की एक टॉपर बालिका एवं एक टॉपर बालक अर्थात एक स्कूल से दो विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

बालिकाओं को भी मिलेगी स्वास्थ्य स्वच्छता की वृतिका राशि

Girls Hygiene Scheme आज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समग्र शिक्षा की सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना अंतर्गत वर्ष 2025 में कक्षा 7वीं से 12वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ रूपये डीबीटी द्वारा बालिकाओं के बैंक खाते में अंतरित करेंगे। इस योजना के तहत शासकीय विद्यालयों की कक्षा सातवीं से 12वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं को स्वास्थ्य स्वच्छता के लिये 300 रूपये की राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।

20 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड का स्टायपंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 20 हजार 100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड रूपयों की स्टायपंड राशि भी अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप (IV) योजना अंतर्गत छात्रावासों में निवासरत बालिकाओं को टी.एल.एम एवं स्टायपंड के लिए प्रति बालिका 3400 रूपये प्रति वर्ष प्रदान की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट