P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर से की बातचीत, क्षेत्रीय शांति पर...

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर से की बातचीत, क्षेत्रीय शांति पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए कतर द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े।

मोदी ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध भारत की दृढ़ नीति को भी दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के समर्थन में खड़ा रहेगा।

शेख तमीम ने कतर के लोगों और राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने आपस में निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट