कटनी (✍️सौरभ श्रीवास्तव) – निगम सीमा क्षेत्र के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल-2 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 9 सितम्बर मंगलवार को भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में राशि हस्तांतरित की गई। कार्यालय कलेक्ट्रेट के एनआईसी हाल मे मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को अधिकारियों एवं हितग्राहियों की मौजूदगी में देखा व सुना गया। उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. शासन द्वारा हितग्राहियों के हितों की हर संभव सुरक्षा हेतु संबल- 2 के हितग्राहियों को सहायता उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न 25 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 56 लाख की राशि का हस्तांतरण किया गया। जिसमे से 22 हितग्राहियों को 44 लाख की राशि सामान्य मृत्यु होने पर तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 3 हितग्राहियों को 12 लाख की राशि प्रदान की गई है।इन्हें मिली योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशिनगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत जिन 22 हितग्राहियों को सामान्य मृत्यु की दिशा मंे दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उसमें संतोष नेहा नामदेव, नरेश जानकी चैधरी, शिवराम गिरी गीता गोस्वामी, उमेश अंजली केवट, सुधीर निरूपमा गुप्ता, छोटेलाल सरोज निषाद, अनीता गोविंद सेन, विनीत अर्चना गुप्ता, रंजीत अर्चना गुप्ता, हमीदुल हसन चमन बानो, भूरा अहिल्या पटेल, ललिता उमेश सोनी, सुनील रंजनी नामदेव, राजेश कविता खटीक, अजय गिरिजा बाई चैधरी, कमलदीप सिंह गिल सुरजीत कौर, राकेश किरण कुशवाहा, रामलाल सुमित्रा पाल, प्रदीप जया मूलचंदानी, सुदामा उमादेवी नागवानी, दयालदास हरिराम कोटवानी, दामोदर सुभद्रा विश्वकर्मा का नाम शामिल है। जबकि आनंद नीलम अग्रवाल, विजय कुमार सोनी एवं राजकुमार सुमित्रा निषाद को चार- चार लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति की गई है
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना के तहत कटनी नगर के 25 हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 56 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि
सम्बंधित ख़बरें


