P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में घटिया निर्माण कार्य का खुलासा, 6 माह में धसक गए...

कटनी में घटिया निर्माण कार्य का खुलासा, 6 माह में धसक गए सीवर लाइन गड्ढे

कटनी -✍️ सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के मुताबिक शहर में घटिया निर्माण कार्य की पोल अब खुलकर सामने आ रही है। नगर निगम द्वारा कराए गए सीवर लाइन निर्माण कार्य महज़ 6 माह में ही धसकने लगे हैं। जय हिंद चौक चौराहे पर बने सीवर लाइन के गड्ढे अब जनता के लिए मुसीबत बन चुके हैं लोगो का आरोप है की इन गड्ढों की वजह से बड़ी ददुर्घटना हो सकती हैस्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब ठेकेदार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है, जिसमें नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत भी साफ झलक रही है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी किए जाने के चलते सीवर लाइन इतने कम समय में ही जर्जर हो गई।लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन के गड्ढों के धसकने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है और पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जनता की मांग है कि इस मामले में जिम्मेदार ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जा सके सीवर लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही करने वालों पर स्थानी लोगों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट