भोपाल/ खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना PR Commissioner Deepak Saxena ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
गौरतलब है कि हाल ही में राज्य शासन ने दीपक सक्सेना को आयुक्त, जनसंपर्क विभाग Madhya Pradesh Public Relations Department का कार्यभार सौंपा है। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। आईएएस सक्सेना की पहचान एक कुशल प्रशासक और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभाग की योजनाएँ और अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचेंगी।


