P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीइमलिया पंचायत में सीसी रोड निर्माण मे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियो...

इमलिया पंचायत में सीसी रोड निर्माण मे ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियो पर भ्रष्टाचार गंभीर आरोप बिना बेस तैयार की जा रही सडक

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलिया में सीसी रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण बिना बेस तैयार किए ही किया जा रहा है। लगभग 100 फीट रोड तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी से गिट्टी उखड़ने लगी है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गिट्टी, सीमेंट और रेत के अनुपात में गड़बड़ी की जा रही है। ठेकेदार और जिम्मेदार मिलकर मापदंडों की अनदेखी कर रहे हैं। आशंका है कि यदि इसी तरह कार्य चलता रहा तो आने वाले दिनों में यह सड़क पूरी तरह खराब हो जाएगी और जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद हो जाएगा।शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने जब मामला जनपद सीईओ के संज्ञान में लाया तो उन्होंने सीधा जवाब दिया – “इंजीनियर से बात करो।” वहीं जब इंजीनियर से ग्रामीणों ने संपर्क किया तो उन्होंने भी टालते हुए कहा – “आज मीटिंग है, कल आकर देखेंगे।”ग्रामीणों का सवाल है कि जब शिकायत के बाद भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी कौन करेगा? और यदि यह सड़क बन जाने के बाद गुणवत्ताहीन साबित होती है, तो उसकी जवाबदेही आखिर कौन लेगा?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट