P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशNSE गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन बने IAS श्रीनिवास इंजेटी, SEBI ने दी...

NSE गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन बने IAS श्रीनिवास इंजेटी, SEBI ने दी मंजूरी

Srinivas Injeti Appointed Chairman of NSE Governing Board; SEBI Gives Green Light

दिल्ली/ खबर डिजिटल न्यूज: पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर, श्रीनिवास इंजेटी Srinivas Injeti को आज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) के गवर्निंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है । यह नियुक्ति सेबी SEBI की मंजूरी से की गई है।
NSE का बोर्ड और प्रबंधन, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी श्रीनिवास इंजेटी का स्वागत करता है, जो NSE Governing Board chairman हैं।

Srinivas Injeti, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी (1983 बैच), कॉरपोरेट रेग्युलेशन, वित्तीय सेवाओं, सुशासन और सार्वजनिक नीति में चार दशकों से अधिक का नेतृत्व अनुभव साथ लाते हैं। उन्होंने 2017 से 2020 तक कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्र सरकार के सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने इन्सॉल्वेंसी लॉ, कम्पटीशन लॉ और कंपनी लॉ में सुधार किए। उनके नेतृत्व में एनएफआरए की स्थापना, स्वतंत्र निदेशकों का डेटाबैंक, कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने और सीएसआर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें – मनरेगा में मध्यप्रदेश नंबर 1: CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति वर्ग को सबसे अधिक रोजगार | Khabar Digital – Khabar Digital

2020 से 2023 तक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी IFSCA के पहले अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंसियल रेगुलेटर की स्थापना की। उनके नेतृत्व में ग्लोबल बैंकिंग, फिनटेक, सस्टेनेबल फाइनेंस, फंड्स इकोसिस्टम, एसजीएक्स-एनएसई आईएफएससी कनेक्ट, बुलियन एक्सचेंज, एयरक्राफ्ट लीज़िंग, जीसीसी और अन्य संबंधित सेवाओं को बढ़ावा दिया गया।

इससे पहले, केंद्रीय खेल सचिव और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में उन्होंने खेलो इंडिया कार्यक्रम की परिकल्पना की और भारत के स्पोर्ट्स गवर्नेंस फ्रेमवर्क में बड़े बदलाव किए। वे नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के प्रमुख भी रहे और संयुक्त राष्ट्र के साथ कोसोवो व अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय कार्यभार संभाला। इंजेटी ने सेबी, एलआईसी और राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बोर्ड में भी सेवा दी है। साल 2017 से 2023 तक वे भारत की फाइनेंसियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य भी रहे।

यह भी पढ़ें – IRCTC भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से 02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा 25 नवम्बर से | Khabar Digital – Khabar Digital

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में बी.ए. (ऑनर्स) और यूके के स्ट्रैथक्लाइड ग्रेजुएट बिज़नेस स्कूल से एमबीए किया है। उनका करियर पॉलिसी लीडरशिप, रेगुलेटरी इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अनोखा संगम दर्शाता है। उन्होंने संस्थागत सुधार, शासन को मजबूत बनाने और सिस्टमिक पॉलिसी इनोवेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे जटिल संगठनों का नेतृत्व करने, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में सिद्ध अनुभव लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें – Seva Pakhwada 2025: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट