भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल के कमल नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कमल नगर पुलिस ने Riviera Town कालोनी के एक घर में खाना और साफ सफाई करने वाली नौकरानी को चोरी maid theft के मामले आज गिरफ्तार कर लिया। खबर डिजिटल को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकरानी आरोपी 49 वर्षीय संगीता साल्वे पति संजय साल्वे, टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में रहती है।
नौकरानी ने ही किया था चोरी
पुलिस टीम ने संदेही/नौकरानी संगीता साल्वे से बारीकी से पूंछताछ किया जिसने फरियादी के घर से जिसमें आरोपिया खाना बनाने व साफ सफाई का काम करती है के घर से सोने के दो कंगन, सोने के हार का पेंडल, सोने के कान के दो झुमके कीमती करीब 6 लाख रू., तथा 30,000/- रू. नगदी कुल कीमती करीब 6,30,000/- रू. का चोरी करना स्वीकार किया जिससे प्रकरण में चोरी गया मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
यह भी पढ़ें –Rewa में 200 करोड़ का भू-अर्जन घोटाला! सेंड्रीज से भी बड़ा स्कैम उजागर – Khabar Digital
भोपाल के रिवेयरा टाउन कालोनी का मामला
थाना कमला नगर भोपाल में दिनांक 01.09.2025 को फरियादी सर्वेश प्रेमचंदानी पिता स्व. श्रीराम प्रेमचंदानी उम्र 50 साल निवासी म. न. 60 फेस-01 रिवेयरा टाउन कालोनी थाना कमला नगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र अपने घर में काम करने वाली नौकरानी संगीता साल्वे Sangeeta Salve के द्वारा फरियादी की पत्नी वर्षा प्रेमचंदानी की अलमारी से सोने के जेबरात कीमती 6,00,000/-रूपये व नगदी 30,000/-रूपये कुल 6,30,000/-रूपये का सामान चोरी करने संबंधी प्रस्तुत किया जिस पर थाना कमला में अपराध क्र 391/25 धारा 306, 226 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
यह भी पढ़ें –लाड़ली बहनों को मिली 1541 करोड़ की किश्त, मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर – Khabar Digital
पुलिस कमीश्नर के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में तत्काल माल मुल्जिम की बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व अति. पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे । जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल श्री आशुतोष गुप्ता एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटीनगर संभाग भोपाल श्रीमती अंकिता खातरकर के कुशल मार्गदर्शन में परि. उपुअ श्रीमति दिव्या झारिया, थाना प्रभारी कमला नगर निरीक्षक सुश्री निरूपा पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुल्जिम की पतारसी की गयी ।
यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितम्बर को करेंगे त्योंथर दौरा, करोड़ों की सौगात देंगे – Khabar Digital
नौकरानी पर पहले से भी दर्ज था मामला
आरोपिया Sangeeta Salve के विरूद्ध पूर्व से थाना टीटी नगर में मकान मालिक के घर से सोने के जेवरात चोरी करने एवं मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी सेसोने के दो कंगन, सोने के हार का पेंडल, सोने के कान के दो झुमके कीमती करीब 6 लाख रू., तथा 30,000/- रू. नगदी कुल कीमती करीब 6,30,000/- रू. बरामद किया गया।
गिरफ्तारी में इनकी रही प्रमुख भूमिका
उक्त कार्यवाही में सहयोगी टीम के रूप में सउनि जयवीर सिंह सेंगर, प्रआर 1017 मनोज जोठे, आर.1791 चँदन पाण्डे, आर. 3270 श्रीराम बघेल, आर. 4691 बलराम रघुवंशी, मआर. 4385 अर्चना परते, मआर. 75 मीना पुरोहित, म.आर.456 अनीता लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें –लाड़ली बहनों को मिली 1541 करोड़ की किश्त, मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर – Khabar Digital
यह खबर Khabar Digital की टीम की रिपोर्ट पर आधारित है। पूरी जानकारी और वायरल वीडियो केवल Khabar Digital पर देखें।


