भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद और कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों फरहान, साद और साहिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। कोर्ट से स्थगन आदेश Court stay न मिलने के बाद अब प्रशासन ने आरोपियों के मकानों को ढहाने Bhopal bulldozer action की तैयारी पूरी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, अर्जुन नगर Arjun Nagar illegal houses Bhopal स्थित जिन मकानों में आरोपी रहते थे, वे सरकारी जमीन पर बने हैं। गुरुवार देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी और चिन्हित मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं।
Bhopal police administration action कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद Love Jihad and rape case Bhopal का यह मामला सामने आने के बाद शहरभर में आक्रोश है। परिजनों ने कोर्ट से स्थगन आदेश लेने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पाई। अब शुक्रवार को बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होगी।
लव जिहादियों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही पर विधायक रामेश्वर शर्मा की कड़ी प्रतिक्रिया
लव जिहाद के आरोपियों के मकानों पर हुई बुलडोजर कार्यवाही को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि – “हिंदू बहन-बेटियों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले, उनके नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”
विधायक शर्मा ने आरोपियों के परिजनों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि – “जो ऐसे अपराधियों को बचाने की कोशिश करेंगे, उनके प्रति भी कोई सहानुभूति नहीं दिखाई जाएगी।” उन्होंने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।


