P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशचंबलCM MohanYadav ने चम्बल नदी में क्रूज़ की सवारी की, बोले- पर्यटन...

CM MohanYadav ने चम्बल नदी में क्रूज़ की सवारी की, बोले- पर्यटन को नई पहचान देंगे

मंदसौर/ खबर डिजिटल/ CM MohanYadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम को चम्बल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज़ की सवारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीत भी गुनगुनाए तथा क्रूज़ में बज रहे गीतों का आनंद लेकर सभी के बीच एक आत्मीय माहौल बना दिया।

चम्बल नदी की निर्मल धाराओं पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताया। हरियाली से आच्छादित नदी किनारे, घने वृक्षों की श्रृंखलाएँ और पक्षियों का कलरव एक अलौकिक वातावरण प्रस्तुत कर रहे थे। कभी लहरों की मधुर ध्वनि तो कभी ठंडी हवाओं का स्पर्श—इन सबने इस यात्रा को और भी रोमांचक और आनंददायी बना दिया।

CM MohanYadav ने इस अवसर पर कहा कि चम्बल का यह नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहाँ की स्वच्छ जलधारा और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट