खबर डिजिटल. अंकित झारिया.कटनी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2016 बैच के अधिकारी आशीष तिवारी ने सोमवार को कटनी जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत से पदभार प्राप्त किया।नवपदस्थ कलेक्टर आशीष तिवारी इससे पहले मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे। वहीं, कटनी में पदस्थ रहे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (IAS 2014 बैच) का तबादला कर उन्हें इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।विदित हो कि राज्य शासन ने 8 सितंबर को आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की थी। उसी आदेश के तहत श्री तिवारी ने 15 सितंबर को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र और संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।
नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने संभाला कटनी का पदभार
नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने संभाला कटनी का पदभार
सम्बंधित ख़बरें
