खबर डिजिटल.उमरियापान.अंकित झारिया:- सिलौंड़ी की इंदिरा आवास कॉलोनी में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। कॉलोनी के अंदरूनी रास्ते गड्ढों से पटे हुए हैं।बरसात के दिनों में इनमें पानी भर जाने एवं कीचड़ मच जाने से स्थिति और विकराल हो जाती है। रविवार को इस लापरवाही का बड़ा नजारा तब देखने को मिला जब एक एम्बुलेंस वाहन कॉलोनी के बीचों-बीच रास्ते में धंसकर फंस गई। मरीज को ले जाने वाली यह एम्बुलेंस काफी देर तक वहीं अटकी रही और आसपास के लोगों ने धक्का देकर बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि इंदिरा आवास कॉलोनी से मुख्य मार्ग तक वाहन सुगमता से नहीं पहुँच पाते। कॉलोनी के अंदर बने रास्तों में कहीं पक्की सड़क नहीं है, वहीं कच्चे रास्तों पर गड्ढे और कीचड़ भरे रहते हैं। ऐसी स्थिति में आपातकालीन स्थिति आने पर लोगों की जान पर भी संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस क्षेत्र की उपेक्षा लगातार की जा रही है। अब तक न तो पंचायत स्तर पर और न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क सुधार की कोई ठोस पहल की गई है। लोगों का कहना है कि इंदिरा आवास कॉलोनी में अभी नया अस्पताल बना हैं। जहाँ पर सड़क नहीं है। बच्चों बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को आने जाने में दिक्कत होगी। वर्षों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन जनप्रतिनिधि और नेता केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं और फिर समस्याओं की ओर मुड़कर नहीं देखते। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में पंचायत सचिव गुमान सिंह बागरी ने बताया कि मैंने कुछ दिनों पहले ही पंचायत का चार्ज लिया है। गांव की कुछ सड़कें जर्जर हो गई। बरसात समाप्त होते ही सड़कों का कार्य शुरू होगा। प्राथमिकता से इंदिरा आवास कॉलोनी की सड़क भी बनेंगी।
सिलौंड़ी इंदिरा आवास कॉलोनी की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, एम्बुलेंस रास्ते में फंसी, ग्रामीण बोले– बरसात में समस्या और विकराल, जनप्रतिनिधियों ने कभी नहीं दिया ध्यान
इंदिरा आवास कॉलोनी की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, एम्बुलेंस भी फंसी 🔗 Slug (URL):
सम्बंधित ख़बरें


