खबर डिजिटल | अंकित झारिया | कटनी:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कटनी पर भी असर पड़ा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें कटनी जिले से जुड़े दो अहम तबादले शामिल हैं। कटनी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत को हटाते हुए उन्हें अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, छतरपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं तपस्या परिहार को नगर निगम कटनी का नया कमिश्नर बनाया गया है।इसके अलावा कई और अहम पदस्थापनाएं की गई हैं—
विशेष गढ़पाले – सचिव, ऊर्जा विभाग
वंदना वैद्य – प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर
गजेंद्र सिंह नागेश – सीईओ, जिला पंचायत नरसिंहपुर
गुरु प्रसाद – उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
दिव्यांक सिंह – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन भोपाल
डॉ. नेहा जैन – डिप्टी डायरेक्टर, एनव्हीडीए इंदौर
श्रेयांस कुमट – सीईओ, जिला पंचायत उज्जैन
तन्मय वशिष्ठ शर्मा – डिप्टी कलेक्टर, नगर निगम भोपाल
दलीप कुमार – कमिश्नर, नगर निगम देवास
पवार नवजीवन विजय – अपर कलेक्टर, इंदौर
अनिल कुमार राठौर – कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम जबलपुर
अंशुमन राज – प्रबंध संचालक, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क
अर्थ जैन – सीईओ, स्मार्ट सिटी इंदौर
अरविंद कुमार शाह – डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम जबलपुर
टी. प्रतीक राव – डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम ग्वालियर
अनिशा श्रीवास्तव – कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर
इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के दो अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे। इनमें श्रृंगार श्रीवास्तव को डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम इंदौर तथा अनिल भाना को आयुक्त, नगर निगम रतलाम नियुक्त किया गया था।


