भोपाल/खबर डिजिटल: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और PTRI पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में 8 से 22 सितंबर तक विशेष रोड सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 17 सितंबर को भोपाल नगरीय यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर कुल 252 चालान काटे गए, जिसमें— 7 तेज गति से वाहन चलाने पर, 206 वाहन बिना हेलमेट, 39 चालक बिना सीट बेल्ट, 2 चालक मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, 5 रॉन्ग साइड वाहन चलाना, 2 चालक बिना लाइसेंस, 1 वाहन फिटनेस में गड़बड़ी, 4 ओवरलोडिंग वाहन पर कर्यवाई की गई। इस कार्रवाई से कुल ₹1,32,900 समन शुल्क वसूला गया।
जागरूकता कार्यक्रम
सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों का महत्व भी समझाया गया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 150 छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्हें शासन की राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और केशलेश योजना की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने जीवन और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।


