भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 सितम्बर (गुरुवार) को जबलपुर और Katni जिले के ग्राम Badhwara में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान CM Mohan Yadav कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे और विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
सुबह 10:25 बजे CM Mohan Yadav भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर पहुंचने के बाद 11:05 बजे वे राजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे रानी दुर्गावती चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान करेंगे।
सुबह 11:55 बजे CM Mohan Yadav राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इन्फॉर्मेशन एवं कल्चर सेंटर में आयोजित जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे।
इसके बाद CM Mohan Yadav दोपहर 2:30 बजे Jabalpur से ग्राम बड़वारा (कटनी) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे बड़वारा में प्रदर्शनी व लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे, हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरित करेंगे और सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रमों के बाद CM Mohan Yadav शाम 5 बजे ग्राम बड़वारा से भोपाल लौटेंगे और शाम 6:20 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वे सिनेपोलिस बंसल प्लाजा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और रात्रि 9 बजे होटल कोर्टयार्ड मेरियट में उपस्थित रहेंगे।


