नीमच/ खबर डिजिटल/ नीमच परिवहन विभाग ने एक स्कूल बस का पंजीनय आज निरस्त कर दिया। साथ ही बस चालक का भी लाइसेंस निलंबित किया। दरअसल बस चालक ने निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पानी के तेज बहाव में पुल पार कर बच्चों की सुरक्षा का अनदेखी किया। जिसके चलते आज नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिंगोली में एक निजी विद्यालय के पास एक विद्यालय के वाहन की जाँच की।
यह भी पढ़ें –रेलवन ऐप: ट्रेन संबंधित सभी जानकारी अब एक ही ऐप में, अभी करें डॉउनलोड… – Khabar Digital
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय वाहन (स्कूल बस) द्वारा पुल मरम्मत कार्य हेतु लगाए गए अवरोधक को पार कर बच्चों को ले जाया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के विपरित है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिला परिवहन अधिकारी नीमच द्वारा निजी विद्यालय के स्कूल वाहन का पंजीयन निरस्त कर , चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है।
यह भी पढ़ें –नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital
आरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर थाना सिंगोली की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह जानकारी आरटीओ नंदलाल गामड़ ने दी है।
यह भी पढ़ें –अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा… – Khabar Digital


